
सुनहरा आंचल न्यूज/ हरियाणा/ कैथल
पुण्डरी ( नवदीप) अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ हरियाणा ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही उषा पांचाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विश्वकर्मा समाज को संगठित करने और उसके उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।नियुक्ति के तुरंत बाद उषा पांचाल ने सबसे पहले विश्वकर्मा समाज के गौरव, माननीय राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को समाज के प्रति समर्पण और सेवा का अवसर बताया।
इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सैनी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली, तथा संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उषा पांचाल ने कहा कि वे समाज के विकास, युवाओं के मार्गदर्शन और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।