
सुनहरा आंचल/ विजय सिरोही/हरियाणा/कैथल। भीषण गर्मी से निरंतर बड़ रहे तापमान की वजह से देशवासियो का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 1 अप्रैल से लेकर दिन प्रति दिन गर्मी का सितम बड़ता ही जा रहा है जिस कारण देश में पानी की समस्या का संकट भी दिन प्रतिदिन गरमा रहा है। आसमान से बरस रही आग और लू के बीच मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले बीच-बीच में मौसम में बदलाव हुआ था और कही कही तो ओलावृष्टि भी हुई जिस मौसम कुछ समय के सुहावना हो गया पर अगले ही दिन मौसम में वही तपामान महसूस किया गया इस मौके पर लोग धर्म-कर्म के कार्य में भी लगे रहे जो मानसून 20 जून से आना था। गर्मी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दोपहर में ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा दिखता है। इस समय पर गन्ने का जूस व अन्य पेय प्रदार्थो की दुकानो पर भी ग्राहकी कम देखी गई भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच बहुत सारे सामाजिक संगठन भी लोगो की मदद के सामने आ रहे है वो लोग सभी के मीठे व ठंडे पानी की स्टाल लगा कर लोगो की प्यास बुझा रहे है। आम जन भी इस गर्मी के कारण हो रही परेशानियों को कम करने का निरन्तर प्रयास कर रहे है मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 20 जून तक पर 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहने का अनुमान है। जून- जूलाई तक गर्मी बड़ने के और भी आया है और गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े से आसमान से तेज धूप व भीषण गर्मी के रूप में आग बरस रही है। दोपहर के समय तो गर्म हवा के चलने से लोगों को दिक्कत आ रही है। भीषण गर्मी के कारण नगर के बाजार भी सुनसान पड़े हुए हैं। भीषण गर्मी के कारण इलेक्ट्रिक लोड भी काफी बढ़ गया है। लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में एसी एवं कूलर भी जवाब दे रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर घरों की पानी की टंकी में भी सुबह 8-9 बजे के करीब पानी इतना गर्म हो कर उबल जाता है जिस नहाना तो दूर की बात मुंह हाथ धोने में भी बड़ी परेशानी हो रही है। गर्मियों की छुट्टियों में महिलाओं को भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों के साथ सफर करने में ज्यादा दिक्कत आ रही है। दूसरी और गर्मी के कारण नगर के बाजार व सडकें सुनसान दिखाई दे रही हैं। गर्मी में सडकों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं। गर्मी के चलते लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर सफर करने को मजबूर हैं। इस समय लोगो ने राहगीरों के लिए पानी की सेवा में जगह-जगह पानी के कैम्पर रखे हुये हे